भगवानपुर: मेंढ़ में आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वाधान में आत्म विकास शिविर का आयोजन किया गया
मिली जानकारी के अनुसार मेंढ में आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वाधान में मंगलवार की शाम एक दिवसीय युवा एवं छात्र आत्म विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के साथ नैतिकता अनुशासन एवं आत्म बल के माध्यम से श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण करना रहा।