खिलचीपुर: खिलचीपुर में ट्रक का ब्रेक फेल: तीन वाहनों को टक्कर मारी, चार घायल, बिजली का खंभा भी तोड़ा
खिलचीपुर में श्मशान के पास नाहरदा गेट क्षेत्र में शनिवार राता देवी मंदिर की घाटी से उतरते समय एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित ट्रक ने एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मारी और अंत में बिजली के खंभे में जा घुसा। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जबकि मौके पर मौजूद अन्य लोग बाल-बाल बच गए।घटना आज शनिवार की दोपहर करीब 3:45 बजे की है।