इंदौर: हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद निगम नेता प्रतिपक्ष को मिली जमानत, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का है मामला
Indore, Indore | Apr 26, 2025 इंदौर में हीरा नगर थाना क्षेत्र के सुखलिया इलाके में भाजपा के कार्यकर्ता कपिल पाठक के साथ हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष पिंटू चौकसे और उनके साथियों पर हत्या का प्रयास का प्रकरण दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की कर जेल भेजा गया था। इसमें न्यायालय में चले प्रकरण के बाद कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे और उनके दो साथियों को जमानत मिली है।