चूरू: मौसम विज्ञान केंद्र ने चूरू में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया
Churu, Churu | Aug 30, 2025 मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने शनिवार शाम करीब 7:30 बजे चूरू जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र ने आगामी तीन घंटों में जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की गई है।