नूरसराय: महगुपुर गांव के खरहनी में धान के पुंज में लगी आग, किसानों को हुआ भारी नुकसान
नूरसराय थाना क्षेत्र के महगुपुर गांव स्थित खरहनी में रखे धान के पुंज में अचानक आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ। सूत्रों के अनुसार इस मामले की जानकारी शनिवार कि सुबह करीब 8:30 बजे दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, धान के पुंज में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग लगते ही वहां मौजूद लोगों ने उसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई।