नूरसराय: दरूआरा गांव के रोड पर मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
नूरसराय थाना क्षेत्र के दरूआरा गांव के रोड पर मोटरसाइकिल सवार स्वर्गीय गणेश प्रसाद के पुत्र कमलेश कुमार को शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे के करीब अज्ञात बहन ने मारी टक्कर घटनास्थल पर हुई मौत। इस मामले में मृतक के परिजन ने बताया कि कमलेश कुमार अपने घर निजामत गांव से अपने ससुराल मकनपुर आ रहे थे अचानक दरूआरा गांव के रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर मार दिया।