रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक पालमपुर यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के तत्वाधान में प्रेस क्लब पालमपुर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम पालमपुर के मेयर गोपाल नाग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ पार्षद राधा और दिलबाग सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट पालमपुर के अध्यक्ष ने की।