दुलमी: दुलमी प्रखंड में महिला समूह की वार्षिक आम सभा आयोजित, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर ज़ोर
Dulmi, Ramgarh | Sep 25, 2025 दुलमी प्रखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई है। दुलमी महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की तृतीय वार्षिक आम सभा का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। यह कार्यक्रम दुलमी प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया।