मथुरा: वृन्दावन में रंगभरनी एकादशी पर लाखों भक्तों ने पंचकोसी परिक्रमा की, डीएम और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा
रंगभरनी एकादशी पर सोमवार को श्रीकृष्ण की क्रीडा भूमि वृंदावन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत समागम देखने को मिला। देशभर से आए भक्तों ने राधा नाम के जयकारों के मध्य एक दूसरे पर गुलाल उड़ा कर परिक्रमा की। करीब 12 किलोमीटर परिक्रमा मार्ग श्रद्धालु भक्तों की भीड़ से अटा दिखा, डीएम व एसएसपी ने पैदल भ्रमण कर रमणरेती मार्ग, बांके बिहारी मंदिर इलाके में सुरक्षा परखी।