खरगोन के गोगावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लैब में अचानक छत का प्लास्टर गिरा, जिसमें लैब टेक्नीशियन हीरालाल बाल-बाल बच गए। हादसे के वक्त मरीज भी मौजूद थे। प्लास्टर का मलबा जांच मशीनों पर गिरने से उपकरणों के खराब होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि भवन काफी जर्जर स्थिति में है और मरम्मत की आवश्यकता है। यह घटना दोपहर 2 बजे की है।