बिसवां: रेउसा के गोलोक कोंडर में ग्राम प्रधान ने अपने निजी खर्च से 300 जरूरतमंदों को बांटे कंबल
रेउसा विकासखंड की ग्राम पंचायत गोलोक कोंडर में ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान शांति देवी ने एक सराहनीय पहल की। भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए ग्राम प्रधान ने अपने निजी खर्चे से 300 कंबल खरीदकर जरूरतमंद ग्रामीणों में वितरित कराए। कंबल वितरण कार्यक्रम रविवार को प्राथमिक विद्यालय परिसर में बेसहारा, जरूरतमंद और दिव्यांगों को कंबल बांटे गए।