रॉबर्ट्सगंज: शहीद उद्यान परासी से 12 लाख कीमत की 120 ग्राम हेरोइन के साथ पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
रॉबर्ट्सगंज के शहीद उद्यान परासी से 120 ग्राम हेरोइन के साथ तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी एडिशनल एसपी ने गुरुवार दोपहर 2 बजे रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में पत्रकारों को दी। एडीशनल एसपी ने बताया कि इस मामले में सोनभद्र के म्योरपुर क्षेत्र निवासी की युवती मनीषा को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह प्रयागराज से रॉबर्ट्सगंज आए थे।