रायसेन. जिले के सिलवानी तहसील के गांव वीकलपुर के रहने वाले 29 वर्षीय भगवान सिंह रघुवंशी बचपन से दृष्टिहीन हैं. दो साल की उम्र में चेचक की बीमारी ने उनकी आंखों की रोशनी छीन ली थी, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी. भगवान सिंह की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो जीवन की मुश्किलों को अपनी मजबूरी मानकर पीछे हट जाते हैं।