नासरीगंज: हरिहरगंज व सिरिसिया बिगहा से स्थानीय पुलिस ने 20 लीटर देशी महुआ शराब किया बरामद, धंधेबाज फरार
नासरीगंज थाना क्षेत्र के हरिहरगंज दुर्गा मंदिर के समीप से 10 लीटर जबकि सिरिसिया बिगहा से 10 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान दो अलग अलग जगहों से 200 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया है। जबकि पुलिस को देख धंधेबाज भागने में सफल रहा। पकड़ी गई शराब को थाने में लाया गया हैं।