मांडर प्रखंड के दर्जीजाड़ी में रविवार शाम 4 बजे पारंपरिक बारह पड़हा माघ जतरा हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। जतरा में आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सन्नी टोप्पो का ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया। मांदर की थाप, पारंपरिक गीतों और खोड़हा दलों के नृत्य ने माहौल को जीवंत बना दिया। सन्नी टोप्पो ने कहा कि माघ जतरा...