बस्ती: नाऊडाड को जोड़ने वाली सड़क के गुणवत्ताविहीन निर्माण से ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की मांग
Basti, Basti | Dec 20, 2025 बस्ती सदर तहसील क्षेत्र के हथियांव कला गांव के राजस्व पुरवा नाऊडाड को जोड़ने वाली नव-निर्मित पक्की सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि पहली बार विभाग द्वारा बनाई जा रही यह सड़क मानकों को दरकिनार कर बनाई जा रही है। निर्माण के दौरान ही सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं।