नौतनवा: नौतनवा पुलिस ने 17 बोरी यूरिया खाद के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सोमवार को 5 बजे नौतनवां पुलिस ने मुखवीर की सूचना पर थाना क्षेत्र के मैनियहवा चौराहे के पास से बाइक, यूरिया खाद सहित दो आरोपी को पकड़कर अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है।दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम जितेन्द्र साहनी और दूसरा आरोपी सुग्रीव यादव निवासी हरदी डाली थाना सोनौली जनपद महराजगंज बताया।