लोहरदगा: हरमू करचा टोली में ईंट से मारकर बालक को किया गंभीर
रघु टोली के रहने वाले एतवा उरांव के दामाद द्वारा ईंट से मार कर हरमू करचा टोली निवासी रामप्रसाद यादव के 12 वर्षीय पुत्र शुभम यादव को घायल कर दिया है। वहीं घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों का कहना है कि बालक मवेशी चरा कर घर लौटा था, इसी क्रम में एतवा उरांव का दामाद आया और ईंट से मार कर बालक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।