लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र ऐने गांव मे सर्पदंश से बालक की सदर अस्पताल में तड़प तड़प कर हुई मौत बिना पोस्टमार्टम ले गए घर
सदर थाना क्षेत्र है ऐने गांव के एक बालक की मौत सर्पदंश से हो गई है। जानकारी अनुसार सदर थाना क्षेत्र के बाघा पंचायत के ऐने निवासी संदीप उरांव के पुत्र नेयरा उरांव को सांप ने काट लिया था उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था!जहां उसकी गंभीर स्तिथी को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया पर रिम्स ले जाने के पूर्व ही उसकी मौत हो गई।