पासी कल्याण परिषद की कार्यकारिणी गठित, राम अवध बने अध्यक्ष
Sadar, Faizabad | Sep 14, 2025
अयोध्या। प्रेस क्लब में रविवार को पासी कल्याण परिषद की जनपदीय कार्यकारिणी, तहसील, ब्लॉक एवं अनुवांशिक संगठन युवा मोर्चा व शिक्षा प्रकोष्ठ का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी चंद्रबली व ऑब्जर्वर डॉ. डी.आर. भुवन की देखरेख में हुए इस चुनाव में सर्वसम्मति से राम अवध को परिषद का अध्यक्ष तथा शैलेंद्र कुमार प्रियदर्शी को मंत्री चुना गया।