समस्तीपुर के जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी पर सदस्यों ने अविश्वास लगाया है। 14 जिला परिषद सदस्यों द्वारा एक आवेदन जिला परिषद कार्यालय में शनिवार दोपहर 2 बजे को जमा कराई गई है। सदस्यों ने जिला परिषद अध्यक्ष पर विकास कार्य में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया है।