बहराइच: थाना दरगाह पुलिस ने अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया रवाना
थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए रविवार को बताया कि थाना दरगाह पुलिस टीम ने अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सैलरगंज से मकबूल व काजीकटरा से कमलेश साहू को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।