नाथवाना–लूणकरणसर के बीच सोमवार सुबह चलती ट्रेन से गिरे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जतन सिंह पुत्र माल सिंह, निवासी वार्ड संख्या 35, लूणकरणसर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जतन सिंह अपने चाचा के साथ हरिद्वार में दादी की अस्थियां विसर्जित कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पिलर संख्या 241/2 के पास युवक गिर गया।