आगरा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसद में दिए गए विवादित बयान को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने पंचकुइया चौराहे पर फूंका पुतला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा संसद में विवादित बयान दिया गया था, इसी को लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश का माहौल है, हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण पंचकुइयां चौराहे पर एकत्रित हुए,और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया है, इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई।