बाबई: माखननगर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चलाया सफाई अभियान बालाजी मंदिर की बावड़ी में विधायक ने की साफ सफाई
जिले मे कलेक्टर के निर्देश पर 16 जून तक चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पुराने जीर्ण शीर्ण तालाब कुए बावड़ी नदी,नाले की सफाई का कार्य किया जा रहा है उसी क्रम में शनिवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत माखननगर के बालाजी मंदिर की बावड़ी मे सफाई अभियान चलाया यहां श्रमदान कर विधायक और ग्रामीणों ने बावड़ी की सफाई कर लोगो को आसपास सफाई रखने जागरूक किया।