बाबई: रजोन में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी अनिल पिता गेंदालाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी सौरभ राहुल,गोपाल,संजय,रमेश,मिश्रीलाल सभी 6 आरोपी ने फरियादी से ग्राम रजोन में उसके घर के सामने उससे गाली गलौज पर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर सभी 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।