जशपुर: जशपुर वनमण्डल में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत मानव-पशु सह-अस्तित्व विषय पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित
जशपुर वनमण्डल में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत मानव पशु सह अस्तित्व विषय पर जागरूकता कार्यक्रम जारी हैं। बुधवार सुबह 10 बजे से गजरथ यात्रा 2025 के माध्यम से फरसाबहार, कुनकुरी और बगीचा ब्लॉकों के 75 स्कूलों में। 8200 से अधिक विद्यार्थियों को हाथियों के व्यवहार और गतिविधियों की जानकारी दी गई। वर्तमान में यह अभियान पत्थलगांव विकासखंड में जारी है।