घोरावल: मन्दहा वीरकला गांव में शुक्रवार को सुबह जर्जर लटकता हुआ हाई वोल्टेज तार गिरने से 4 दुधारू भैंसों की मौत हो गई
मन्दहा वीर कला गांव निवासी राम आधार पाल पुत्र राम जियावन पाल पशुपालन करता है और दूध बेचकर अपना व अपने परिवार का आजीविका चलाता है। शुक्रवार को सुबह उसकी छः भैंसे घर के बाहर खूंटे में बंधी हुई थी,जो नांद में चारा खा रही थी। इसी दौरान ऊपर से जा रहा है हाई वोल्टेज जर्जर व लटकता हुआ तार टूट कर नीचे गिर पड़ा। करंट की चपेट में आने से चार दुधारू भैंसों की मौत हो गई