गोह: राजापुर गांव में मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में तीन व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार
Goh, Aurangabad | Nov 27, 2025 गोह पुलिस ने थाना क्षेत्र के राजापुर गांव से मारपीट व जानलेवा हमला करने के मामले में तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार लोगों की पहचान थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी मृत्युंजय बिंद देव बिहारी बिंद व संजय बिंद के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि इन तीनों के विरुद्ध वर्ष 2024 में कांड संख्या 150/24 दर्ज कराया गया था।