कवर्धा: कवर्धा नगर के वार्ड नं 01 मे महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरने पहुंची महिलाओ मे देखने को मिला उत्साह योजना से खुश महिलाए
पूरे छत्तीसगढ़ में 5 फरवरी से महतारी वंदन योजना का लाभ महिलाओं को देने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरा जा रहे हैं। वही कवर्धा नगर पालिका के वार्ड नंबर एक में भी महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरने बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। जिनमे एक अलग उत्साह देखने को मिला साथ ही महतारी वंदन योजना से महिलाएं काफी खुश नजर भी आई।