बरेली: बीडीए ने नए बिल्डिंग बाय लॉज़ 2025 को अपनाया, नक्शा पास कराना हुआ आसान: बीडीए बीसी ने दी जानकारी
नए बिल्डिंग बाय लॉज़ 2025 को बीडीए ने अपनाया, नक्शा पास कराना हुआ आसान,बीडीए बीसी नें दी जानकारी।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत नई बिल्डिंग बाय लॉज़ 2025 को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने भी अपनी बोर्ड बैठक में अंगीकृत कर लिया है। इस निर्णय के बाद अब बरेली में भी भवन निर्माण की स्वीकृति नई नियमावली के अनुसार होगी।