पन्ना–अमानगंज मुख्य सड़क मार्ग पर द्वारी ग्राम के पास रविवार की शाम 4:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे समाजसेवी सर्वेन्द्र यादव ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए दोनों घायलों को निजी वाहन से अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।