सिंगरौली: नवानगर पुलिस ने 23 जुआरी गिरफ्तार किए, 15 लाख का माल जब्त किया, UP से भी आए थे खेलने
नवानगर थाना पुलिस ने सोमवार को जुए के अड्डे पर छापा मारा। पुलिस ने यहां 23 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 1,46,700 रुपए नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए गए। मौके से 16 बाइक भी बरामद हुईं, जिनकी कीमत 13,53,300 रुपए आंकी गई है। कुल मिलाकर करीब 15 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया।