सुजानगंज क्षेत्र के बेलवार गांव में सोमवार रात भूमि विवाद को लेकर 22 वर्षीय नरेंद्र पटेल की लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार रात जैसे ही मृतक का शव घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया।