रायबरेली: राजापुर सीवन में हुए आपसी विवाद में आधा दर्जन लोग हुए घायल, तीन लोगों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर
शनिवार को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजापुर सीवन के रहने वाले शिव बहादुर, दल बहादुर वअरुण सिंह के द्वारा आपसी विवाद में आधा दर्जन लोग हुए घायल।जिनमें तीन की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में भर्ती कर किया जा रहा इलाज।वहीं तीन अन्य घायलों का शिवगढ़ सीएचसी में चल रहा इलाज।