रायबरेली: रायबरेली में कावड़ यात्रा एवं सावन का प्रथम सोमवार के दृष्टिगत, रूट डायवर्शन को लेकर जारी किए गए निर्देश
आगामी सावन माह की प्रथम सोमवार एवं कावड़ यात्रियों की सुविधा के लिए, पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन के दिशा निर्देश जारी किए हैं। रूट डायवर्जन शनिवार रात 10:00 बजे से लेकर सोमवार रात 10:00 बजे तक लागू रहेगा। कावड़ यात्रियों एवं मेले आदि में जाने वाले दर्शनार्थियों के यात्रा को सुलभ बनाने के लिए, रूट डायवर्शन तथा बड़े वाहन चालकों को निर्देश दिए गए हैं।