फुलवारी: फुलवारी शरीफ में मुठभेड़, कुख्यात अपराधी रोशन शर्मा गोली लगने से घायल, SSP ने दी जानकारी
जहानाबाद से गिरफ्तार कुख्यात अपराधी रोशन शर्मा को पुलिस पटना ला रही थी,तभी फुलवारी शरीफ में वह पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल अवस्था में उसे PMCH में भर्ती कराया गया है। मामले की छानबीन में घटनास्थल पर पहुंचे ssp कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि रोशन शर्मा पर बिहार समेत कई राज्यों में दर्जनों संगीन केस हैं