भभुआ: बेतरी काली मंदिर के पास उत्पाद विभाग की पुलिस ने 339.960 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jun 20, 2025 बेतरी काली मंदिर के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 339.960 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर कार को जप्त किया है। यह घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे की बताई गई। दोनों पटना जिला के परसा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत नथुपुर गांव के चुन्नू कुमार तथा मसौढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरनचक नदोल गांव के अंजीत कुमार बताया गया है कानूनी कार्रवाई हुआ है।