भभुआ: केवा नहर के पास बाइक और कार की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर
Bhabua, Kaimur | Jun 19, 2025 केवा नहर के पास बाइक व कार के जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गुरुवार की देर शाम लगभग 7 बजे की बताई गई। दोनों चैनपुर थाना क्षेत्र के महुला गांव निवासी स्वर्गीय शंकर राम के 30 वर्षीय पुत्र श्रीकिसुन राम तथा रामायण राम की 28 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार बताया जाता है। सदर अस्पताल से दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।