मंगलवार को समय लगभग 3:00 बजे डलमऊ रायबरेली मार्ग पर चौदह मील के रामबख्श सिंह स्मृति शिक्षा निकेतन स्कूल के पास दो मोटर साइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।जिसमें राहुल और प्रदीप घायल सड़क पर पड़े हुए थे। तेज रफ्तार डंपर ने प्रदीप उर्फ ननकऊ को टक्कर मार दिया।जिससे मौके पर ही प्रदीप उर्फ ननकऊ की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।