कटनी नगर: मुड़वारा रोड व्यापारी संघ ने एसपी को ज्ञापन सौंपा, समझौते का दबाव डालने का आरोप लगाया पुलिस पर
कटनी के कोतवाली थानांतर्गत मुड़वारा स्टेशन रोड में स्थित भोजनालय में तोड़फोड़ कर मारपीट के मामले में बुधवार दोपहर दो बजे मुड़वारा स्टेशन रोड व्यापारी संघ ने विश्राम बाबा स्थित एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सोपा है जिसमें कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि फरयादी के साथ मारपीट कर कोई कार्रवाही नही कर रही बल्कि समझौता करने का का दवाब डाल रही है