बलरामपुर: जवाहर नवोदय विद्यालय में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन 51 यूपी एनसीसी बटालियन के कैडेटों को दी गई विभिन्न जानकारी
29 मई गुरुवार 11बजे जवाहर नवोदय विद्यालय में 51 यूपी एनसीसी बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कौशल भारत कुशल भारत के संबंध में जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता द्वारा कैडेटों को विभिन्न रोजगार पर जानकारी दी गई प्रशिक्षण शिविर में चार जिलों के 500 कैडेटों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम वासियों ने भी पहुंच कर रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त किया।