मदनी गांव में पैर फिसलने से रविवार को एक किसान 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया। रविवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार किसान राजेंद्र खेत में काम कर रहा था इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया जिससे वह कुएं में गिर गया।किसान के कुएं में गिरने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकला जिसे गंभीर हालत में सीकर रैफर किया गया।