बीकानेर: बंदी शिविर से कैदी फरार, बीछवाल थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा और शुरू की जांच
बीकानेर की बीछवाल में स्थित खुला बंदी शिविर से कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जेल पहरी गोवर्धन दास ने बीछवाल थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया की सोमवार को दोपहर को हाजरी के बाद शिविर से कैदी गोपाल सिंह फरार हो गया। पुलिस ने प्रहरी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। इसकी जानकारी पुलिस ने मंगलवार सुबह 11 बजे दी।