सेठानी घाट पर भाई दूज के अवसर पर श्रद्धालुओं ने माँ नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई। गुरुवार को करीब 7 बजे से श्रद्धालुओं के सेठानी घाट पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो की देर शाम 6 बजे तक जारी रहा इस दौरान श्रद्धालुओं ने सेठानी घाट पर मां नर्मदा में स्नान कर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में स्नान किया।