मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। पाथरी पंचायत अंतर्गत महुरडांगरी गांव में घर के चूल्हे पर पीठा बनाते समय एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार महुरडांगरी गांव निवासी कनिका मन्ना (लगभग 35 वर्ष) अपने घर में पारंपरिक पीठा बना रही थीं।