रामपुर: पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर आरटीसी तैयारियों का लिया जायजा
Rampur, Rampur | Apr 10, 2025 गुरुवार को रात आठ बजे के आसपास पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के साथ पुलिस लाइन का निरीक्षण कर आरटीसी तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आरटीसी बैरक, भोजनालय, नवननिर्मित आवास, शौचालय, क्लासरूम आदि को चैक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन/शाहबाद भी मौजूद रहे ।