खुरई: परमाणु या मिसाइल हमले से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, बाढ़ आदि से बचने और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई
Khurai, Sagar | May 15, 2025 गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे खुरई के ऑडिटोरियम में sdref की टीम द्वारा सिविल डिफेंस प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सभी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। टीम ने परमाणु या मिसाइल हमले से बचने और बाढ़ या अन्य आपदाओं से बचने का प्रशिक्षण दिया,इसी के तहत डॉक्टरों ने भी विषम परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार के साथ cpr द्वारा लोगो की जान बचाने की जानकारी दी