खुरई: भरछा गांव में हरे-भरे पेड़ों की कटाई, प्रशासन अनजान, पर्यावरण को नुकसान
Khurai, Sagar | May 14, 2025 बुधवार शाम लगभग 6 बजे भरछा गांव के निवासियों से मिली जानकारी के अनुसार भरछा गांव में लंबे समय से माफियाओं द्वारा सैकड़ों की संख्या में हरे भरे पेड़ काटे जा रहे हैं। माफिया पहले पेड़ों को काटकर श्मशान घाट के पास एकत्र करते फिर मौका मिलते ही ट्रकों में भरकर यूपी भेजा जाता है। एसडीएम मनोज चौरसिया से फोन पर बात करने पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।