मुरैना नगर: द्वारका से मुरैना पधारे द्वारिकाधीश, दाऊजी मंदिर में साढ़े 3 दिन तक बरसेगी भक्ति, लीला मेला शुरू
दीपावली की रोशनी के बीच मुरैना आज भक्ति से सराबोर है।प्राचीन दाऊजी मंदिर में प्रसिद्ध लीला मेला शुरू हो गया है,जहाँ हर वर्ष द्वारिकाधीश श्रीकृष्ण द्वारका से साढ़े तीन दिन के लिए मुरैना पधारते हैं। परंपरा है कि द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने भक्त दाऊजी से वचन दिया था,दिवाली की पड़वा के दिन आऊँगा।स्वामी परिवार ने आज बेंड बजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली।